चक्रधरपुर शहर में पुलिस का नाम लेकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैl ठगों ने एक रिटायर्ड रेलकर्मी को झांसे में लेकर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण हड़प लिएl घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल हैl रेलवे क्षेत्र की रिटायर्ड कॉलोनी निवासी प्रसाद जी ने बताया कि वह निजी कार्य से बाजार गए थेl