शामली: शामली कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में समाज कल्याण अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश, जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस
Shamli, Shamli | Apr 13, 2026 सोमवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक डीएम शामली अरविंद कुमार चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक ली। संतोषजनक प्रगति न होने पर समाज कल्याण अधिकारी का वेतन रोकने व जिला कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कार्यदाई संस्था पैकफेड को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश भी दिए।