मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम जरिनपुर निवासी 65 वर्षीय प्रकाश पुत्र रामसहाय 23 मई की सुबह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन तब से उनका कोई पता नहीं चल सका है। कई दिनों की तलाश के बावजूद कोई सुराग न मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है.