तिर्वा: तिर्वा मेडिकल कॉलेज में वार्ड बॉय पर बुजुर्ग महिला से अभद्रता, बेटे को जान से मारने की धमकी का आरोप
Tirwa, Kannauj | Jun 27, 2026 कन्नौज। राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा में वार्ड बॉय पर मरीज और तीमारदार से अभद्रता का आरोप लगा है। गुरसहायगंज निवासी मोहम्मद बारिश का आरोप है कि वह अपनी बीमार बुजुर्ग मां का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे, जहां वार्ड बॉय राजू ने उनकी मां से अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत अस्पताल प्रशासन से