कोडरमा: छठ गीत की शूटिंग पूरी, जल्द होगी रिलीज: कोडरमा के गायक ने दी जानकारी
छठ पर्व के पावन अवसर पर जिले के उभरते गायक दीपक सिंह का नया छठ गीत “छठ घाट जाईब साँझे भोरे” जल्द ही माही सोनू यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने जा रहा है। इस गीत की शूटिंग पूरी कर ली गई है। गीत का संगीत प्रशांत सिंह ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल खुशबु सोनकर ने लिखे हैं। रिकॉर्डिंग शहंशाह स्टूडियो में की गई और वीडियो की शूटिंग रोमियो स्टूडियो, बरही में हुई।