रामपुर: सिविल लाइन के दिल्ली लखनऊ हाइवे-24 पर तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 लोग हुए घायल
Rampur, Rampur | Mar 6, 2024 सिविल लाइन के दिल्ली लखनऊ हाइवे 24 पर एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठे दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, मोके पर मौजूद लोगों ने सरकारी एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा है उधर घायल के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने घायलों का इलाज करना शुरू कर दिया है,पुलिस घटना की जांच में जुटी