देवेंद्रनगर: ग्राम गढ़ी पड़रिया स्थित बृंदाबन बांध का वेस्टवीयर क्षतिग्रस्त, किसानों ने जताई चिंता
बारिश से पहले मरम्मत नहीं हुई तो बांध टूटने और बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका देवेन्द्रनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम गढ़ी पड़रिया स्थित बृंदाबन बांध का वेस्टवीयर क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के किसानों में चिंता बढ़ गई है। बांध की मेड पर की गई पिचिंग कई स्थानों से उखड़ चुकी है, वहीं सिंचाई नहरों की स्थिति भी बेहद खराब बनी हुई है।