श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर के निर्देशन में शराब पीकर बदमाशी करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 23 व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई। 04 गैरसायल तेजाराम, रामेश्वर, सुरजपाल एवं नवाब खां गिरफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 05 वाहन जब्त किये। जोधपुर बाईपास पर स्थित यश वाईन्स शाॅप के आसपास घूमकर राहगीरों को परेशान करने वाले 14 व्यक्तियों के विरूद्ध 60 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं वाईन्स शाॅप द्वारा पर राज्य सरकार की गाईडलाईन की पालना नहीं करते हुए, निर्धारित समय के बाद शराब बेचने पर, आबकारी विभाग में प्रकरण दर्ज करवाया गया।
@IgpAjmer
@PoliceRajasthan
36 views | Nagaur, Rajasthan | Jul 3, 2026