विदिशा नगर: देर रात आंधी-तूफान का कहर, एक घंटे तक गुल रही बिजली
देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और तूफान के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार रात 2 बजे तक तेज हवाओं का दौर चलता रहा, वहीं करीब एक घंटे तक बिजली सप्लाई भी बंद रही। देर रात तेज आंधी-तूफान शुरू होने से जनजीवन प्रभावित हुआ। तेज हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। जानकारी के मुताबिक रात करीब 2 बजे तक मौसम खराब बना रहा।