बुढ़ार: बंगवार खदान हादसा: छत धंसने से 2 मजदूरों की मौत, 4 घायल
धनपुरी थाना क्षेत्र स्थित एसईसीएल की बंगवार भूमिगत कोयला खदान में शुक्रवार दोपहर स्टॉपिंग वॉल निर्माण के दौरान छत का हिस्सा ढह गया। हादसे में बल्लू कोल और गोलू बैगा की मौत हो गई, जबकि चार मजदूर घायल हुए। घायलों का उपचार जारी है। घटना की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।