बाहुबली नेता आनंद सिंह का बयान - जनता ही मालिक और भगवान, पुलिस कार्रवाई से कोई असर नहीं
बाहुबली नेता आनंद सिंह ने अपने बयान में कहा है कि जनता ही असली मालिक और भगवान है। जनता ही वोट देती है और कोई दुकान से वोट खरीदकर नहीं ला सकता है।
उन्होंने सरकार और पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके समर्थकों और करीबी लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें परेशान किया जा रहा है।
आनंद सिंह ने कहा कि इन सब पुलिसिया कार्रवाइयों से कोई अंतर नहीं पड़ेगा क्योंकि जनता का आशीर्वाद और वोट उनके साथ है।
एक अन्य बयान में जब उनसे प्रदेश अध्यक्ष और विभिन्न पदों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें न तो मरने का गम है और न ही जीने की खुशी। उन्हें इन सब बातों की ज्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि वह उतने पढ़े लिखे नहीं हैं।