बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में 168 लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा विजयी हुए. जिन्हें 168 लखीसराय विधानसभा के RO सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार द्वारा सर्टिफिकेट दिया गया. शुक्रवार अपराह्न 8:45 बजे अपनी जीत पर उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया.