उधवा: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गड़ल्ली में सरकारी शिक्षकों की टीचर नीड एसेसमेंट परीक्षा आयोजित
राज्य परियोजना निदेशक रांची के निर्देशानुसार मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गड़ल्ली में सरकारी शिक्षकों का टीचर नीड एसेसमेंट (टीएनए) आंकलन परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अटल बिहारी भगत ने इस संवाददाता को बताया कि प्रथम पाली में कुल 72 शिक्षकों ने टीएनए में भाग लिया।