ललितपुर: सिरसी निवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला, पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी
ग्राम सिरसी निवासी राजू सहरिया उम्र करीब 35 वर्ष का शव सोमवार सुबह के समय संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर फांसी के फंदे पर पेड़ पर लटकता मिला। उक्त मामले में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई मौत की गुत्थी को सुलझाने को लेकर साक्ष्य एकत्रित करते हुए जांच में जुटी हुई है।