रुद्रपुर: बेंगलुरु में देवरिया के 55 वर्षीय प्रवासी मजदूर की हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
देवरिया जनपद के रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के भालीचौर ग्राम सभा के प्रधान टोला निवासी 55 वर्षीय गोविंद निषाद पुत्र बसंत निषाद की बेंगलुरु में बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।मृतक गोविंद निषाद के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से अभी किसी की भी शादी नहीं हुई