जहानाबाद: बसंतपुर हड़ हड़ गांव में खाना बनाते समय 26 वर्षीय महिला झुलसी, सदर अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद जिले के बसंतपुर हड़ हड़ गांव की 26 वर्षीय प्रतिमा देवी घर में खाना बनाते समय झुलस गईं। बताया जाता है कि वह गर्म सब्जी उतार रही थीं, तभी बर्तन हाथ से फिसल गया और गर्म सब्जी उनके शरीर पर गिर गई। इससे वह बुरी तरह झुलस गईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है।