चांदपुर: चांदपुर के मोहल्ला पतियापाड़ा में हार्डवेयर की दुकान से चोरी होने पर पुलिस से की गई शिकायत, कार्रवाई की मांग
शुक्रवार की सांय करीब 4:00 बजे चांदपुर के मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी अनवार अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी अली मस्जिद के निकट हार्डवेयर की दुकान है। वहां से अज्ञात चोरों ने सामान व करीब ₹10000 की नगदी चोरी कर ली। पता चलने पर आसपास तलाश किया लेकिन कोई भी सुराग नहीं लग सका। इस मामले में पुलिस से शिकायत कर जांच की मांग की गई है।