कोल: कांवड़ यात्रा से पहले कांवड़ मार्गों पर टूटी सड़कें, जलभराव और भीषण जाम, हाथरस अड्डा-खिरनी गेट पुलिस चौकी मार्ग बदहाल
Koil, Aligarh | Feb 11, 2026 अलीगढ़। महाशिवरात्रि से पहले उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सुरक्षा, स्वच्छता, सड़क मरम्मत, बिजली और पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। लेकिन अलीगढ़ में स्थिति इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है।