माखन नगर: माखननगर में सेवानिवृत्त सैनिक के सम्मान समारोह में विधायक हुए शामिल, दी शुभकामनाएं
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 24, 2026
माखननगर स्थित ओम साईं मैरिज गार्डन में रविवार को आयोजित एक सम्मान समारोह में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम जनपद सदस्य राजीव यादव के भाई प्रेमनारायण यादव के भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम मे विधायक ने सेवानिवृत्त सैनिक को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की।