मंझनपुर: करारी इलाके में शादी का झांसा देकर तीन साल तक बनाए संबंध, प्रेमी ने मंगेतर को चैट दिखाकर तुड़वाई सगाई
कौशांबी जिले में शादी का झांसा देकर युवती से कथित तौर पर तीन वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि जब परिवार ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी तो युवक ने उसके मंगेतर को दोनों के बीच हुई चैटिंग और प्रेम संबंध की जानकारी देकर सगाई भी तुड़वा दी। मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।