मिर्ज़ापुर: श्री रामलीला पुरानी दसवीं पंचायती चौबे टोला में अखंड रामायण के समापन पर भंडारे का हुआ आयोजन
चौबेटोला स्थित श्री रामलीला पुरानी दशमी पंचायती की ओर से अखंड रामायण के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में नगर के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचे थे और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पदाधिकारी ने बताया कि अखंड रामायण के समापन के पश्चात भंडारे का शुभारंभ किया गया।