सेन्हा: जिला के सेन्हा बूटी गांव में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरी पिकअप वैन ज़ब्त, तस्कर फरार
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बूटी गांव में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध लकड़ी से भरी एक पिकअप वैन को जप्त किया। जानकारी के अनुसार, वैन में गंधारी (गंभार) और आम की लकड़ी लदी थी, जिसे अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। वाहन खराब होने के कारण बूटी गांव में रुका था।