मुरैना नगर: जिला अस्पताल के सामने ई-रिक्शा डिवाइडर से टकराकर पलटा, 5 महिलाएं घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी
मुरैना शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में एमएस रोड स्थित जिला अस्पताल के सामने आज बुधवार शाम तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में पांच महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। तेज रफ्तार हादसे की वजह बताई जा रही है।