छतरपुर: जटाशंकर से लौट रहे पांच युवकों की कार कुएं में गिरी, एक गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती
ईशानगर थाना क्षेत्र के गहरवार गांव के पास आज 12 अगस्त शाम करीब 6:00 बजे जटाशंकर से दर्शन कर लौट रहे ईशानगर निवासी पांच युवक हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार अल्टो कार सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट दूर स्थित कुएं में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और ईशानगर पुलिस की मदद से चार युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक युवक और कार अभी भी कुएं मे।