अनूपपुर: बदरा में वीबी-जी रामजी मिशन का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन रोजगार
ग्राम पंचायत बदरा में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (वीबी-जी रामजी) का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह ने कहा कि यह मिशन ग्रामीण आत्मनिर्भरता, रोजगार और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है तथा विकसित ग्राम पंचायतें ही विकसित भारत की आधारशिला हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण की उपस्थित रहे ।