दतिया: पीएनबी आरसेटी एवं स्वदेश संस्था के संयुक्त तत्वावधान में युवा उन्मुखीकरण एवं सामूहिक शपथ कार्यक्रम सम्पन्न
Datia, Datia | Jun 20, 2026 विश्व तंबाकू निषेध माह-2026 के अंतर्गत निकोटिन एवं तंबाकू की लत के दुश्चक्र को समाप्त करने हेतु संचालित जागरूकता अभियान के तहत संवेदनशील कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के निर्देशन में युवा उन्मुखीकरण एवं सामूहिक शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को निकोटीन एवं तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया एवं इनसे दूर रहने के लिए जागरूक किया.