भोरे: कल्याणपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने जेनरल स्टोर की दुकान में चोरी कर लगाई आग, विरोध में सड़क जाम कर की गई आगजनी
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर हाई स्कूल के सामने बिती रात जेनरल स्टोर व श्रृंगार की दुकान में अज्ञात चोरों ने पीछे से तोड़कर उसमें रखे सामानों की चोरी करने के बाद आग लगा दी। जब इसकी सूचना दुकानदार को हुई तो अपने घर से वहां पहुंचे और आसपास की लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना की सूचना भोरे पुलिस को दी गई। वहीं विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की।