भरतपुर: भरतपुर में कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन आज, परीक्षार्थी दोपहर 11 से 1 बजे तक देंगे परीक्षा
भरतपुर कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का होगा आज आयोजन। दोपहर 11 से 1 बजे तक परीक्षा देंगे परीक्षार्थी। जिला मुख्यालय पर परीक्षा के सफल आयोजन के लिए बनाए 16 परीक्षा केंद्र। परीक्षा के लिए जिले में 4605 परीक्षार्थी हैं पंजीकृत। परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद दिया गया प्रवेश।