धान खरीदी सीज़न के दौरान ज़िले में अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग लगातार सख़्त कार्रवाई किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल कोचियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में लगातार संदिग्ध स्थानों और कोचियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।