कमलपुर पंचायत के सरपंच निशात मुजफ्फर की अध्यक्षता में मनसुरा में सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान दो पक्षों के बीच चल रहे जमीनी विवाद का सुनवाई करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से निपटारा किया गया। मौके पर मुखिया अबुसलमान, सरपंच निशात मुजफ्फर, पैक्स अध्यक्ष तारिक अनवर आदि लोग मौजूद थे।