हुज़ूर: कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Jun 27, 2026 भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊठाकरे अस्पताल में भर्ती एक मरीज शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बाथरूम में फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कजलीखेड़ा थाने के सब- इंस्पेक्टर महेश मांझी ने बताया कि मृतक की पहचान सागर निवासी दीपक शुक्ला के रूप में हुई है। वह पेशे से किसान थे।