जबलपुर: 'फर्जी वकील' पर झूठी शिकायतें दर्ज कराने का आरोप, महालक्ष्मी जनकल्याण समिति ने की कार्रवाई की मांग
जबलपुर पाटन रोड सूखा स्थित महालक्ष्मी जनकल्याण समिति ने ठाकुरदास पटेल पर झूठी एफआईआर और शिकायतें दर्ज कराकर निर्दोष लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया है। समिति ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को आज मंगलवार को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।