बलौदा: बलौदा पुलिस ने 14 लीटर महुआ शराब के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, गिरफ्तारी अलग-अलग गांव से की गई
जांजगीर-चांपा की बलौदा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले 2 आरोपी लालाराम वर्मा, कमलेश बंजारे को अलग अलग गांव से गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपी के कब्जे से 14 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लालाराम वर्मा, कमलेश बंजारे अवैध महुआ शराब की।