मैनपुरी: जिले में झोलाछाप डॉक्टर व फर्जी अस्पतालों के खिलाफ हो रही कार्रवाई की सीएमओ ने दी जानकारी
शुक्रवार की दोपहर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसी गुप्ता ने फर्जी झोलाछाप डॉक्टर और अस्पतालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर के जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लगातार फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है कुछ दिन पहले ही 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।