बमनाला में आंधी तूफान और तेज बारिश से पेड़ धराशाई,शनि मंदिर पर गिरा पीपल का पेड़,मंदिर हुआ क्षतिग्रस्त।भीकनगांव तहसील के ग्राम बमनाला में सोमवार को आंधी तूफान एवम तेज बारिश से कई पेड़ हुए धराशाई। वहीं कुछ इलाकों में फसलों को भी नुकसान पहुंचा हैं। आंधी तूफान बारिश के चलते ग्राम के खड़ेश्वर आश्रम स्थित शनि मंदिर पर पीपल का बड़ा सा पेड़ गिर गया।