शिवहर: सीएम नीतीश कुमार शिवहर लोकसभा क्षेत्र के बैरगनिया पहुंचे, जदयू प्रत्याशी लवली आनंद के लिए मांगे वोट
बिहार के सीएम नीतीश कुमार छठे चरण के मतदान को लेकर आज शिवहर लोकसभा क्षेत्र के बैरगनिया पहुंचे हैं. जहां उन्होंने शिवहर लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद के पक्ष में वोट मांगे हैं. इस क्रम में उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोले हैं. उन्होंने कहा कि 15 साल पहले बिहार क्या था. लूट हत्या डकैती की घटना होती थी. अब सभी बंद हो गया है. यह बदलता बिहार है।