शिवहर: समाहरणालय से मतदाता जागरूकता बाइक रैली को डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
शिवहर जिला में शत-प्रतिशत मतदान कराने को लेकर डीएम एसपी ने कमर कस लिया है. आज शिवहर समाहरणालय से मतदाता जागरूकता बाइक रैली को डीएम पंकज कुमार और एसपी अनंत कुमार राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. आज की इस बाइक रैली में जिले के सभी बैंक कर्मी मौजूद थे. डीएम ने बताया है कि यह बाइक रैली पुरे शिवहर जिला में घूमकर मतदाता को मतदान के प्रति जागरूक करेगा।