लाडपुरा: स्वर्ण रजत मार्केट में दिनदहाड़े चोरी, मुंह पर कपड़ा बांधकर आया बदमाश, 15 ग्राम सोने के आइटम लेकर फरार
Ladpura, Kota | May 28, 2026 कोटा के स्वर्ण रजत मार्केट में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। मुंह पर कपड़ा बांधकर आए एक युवक ने आभूषण कारखाने में घुसकर करीब 15 ग्राम सोने के अधूरे आइटम चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित व्यापारी ने रामपुरा कोतवाली थाने में शिकायत दी है। पीड़ित दुकानदार नवरत्न सोनी ने