बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन पर 18.75 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Sep 14, 2024 दानापुर मंडल के स्थानीय बक्सर रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या-1 के पश्चिमी यात्री शेड के पास से एक तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. रेल थाना की पुलिस को यह कामयाबी शुक्रवार को मिली. गिरफ्तार आरोपी पटना जिला अंतर्गत बिहटा थाना क्षेत्र के दौलतपुर सिमरी निवासी स्व. गोविंद साह का 25 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार है.