आज़मगढ़: जहानागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति घायल, इलाज़ के दौरान हुई मौत
थाना जहानगंज क्षेत्र के गोधौरा गांव के निवासी इंद्रदेव चौहान जहानागंज में अपनी खुद की क्लीनिक चलाते थे। शाम 5 बजे क्लीनिक बंद करके साइकिल से घर जा रहे थे कि जहानागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। जिनको जहानागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहा से डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।