सदर: प्रयागराज: जागृति शुक्ला का निधन, बार एसोसिएशन ने किया कार्य बहिष्कार, पुलिस पर मामला दबाने का आरोप
Sadar, Allahabad | Jun 8, 2026
जागृति शुक्ला के निधन के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने रविवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। निष्पक्ष जांच और आरोपी डॉक्टरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ों अधिवक्ता हाईकोर्ट के पास धरने पर बैठ गए।गौरतलब है कि 20 मई को SRN अस्पताल में अधिवक्ताओं और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद हुआ था।