पीलीभीत: पूरनपुर ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की बैठक का आयोजन
पीलीभीत पूरनपुर ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।