शाहजहांपुर: हत्या के मामले में 3 दोषियों को उम्रकैद, 1.05 लाख रुपये का जुर्माना
शाहजहाँपुर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कलान क्षेत्र के बहुचर्चित हत्या मामले में न्यायालय nr तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और कुल 1,05,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। दोषियों में जयवीर, उमेश और धर्मवीर उर्फ विलायती शामिल हैं, जिन्होंने वर्ष 2022 में वादी के पुत्र की हत्या कर दी थी।