Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

Haldwani:- बढ़े बिजली बिलों से फूटा गुस्सा, स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग हल्द्वानी। स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों को लेकर हल्द्वानी में विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने एसडीएम कोर्ट परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर स्मार्ट मीटर व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने इसे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। महिलाओं ने कहा कि पहले की तुलना में कई गुना अधिक बिल आने से मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों का मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों की स्वतंत्र जांच, बढ़े हुए बिजली बिलों की समीक्षा तथा प्रभावित उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की गई। कांग्रेस नेता ललित जोशी ने कहा कि यदि स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया और जनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो कांग्रेस आम लोगों के साथ मिलकर व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी। उन्होंने सरकार से उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्मार्ट मीटर विवाद का शीघ्र समाधान निकालने और बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान लोगों को तत्काल राहत देने की मांग की।

Uttarakhand, India | Jul 11, 2026