मुरैना: बामोर के भैरव मार्केट में ट्रांसफार्मर की केबल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Morena, Morena | Apr 16, 2026 बानमोर के भैरव मार्केट में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बात दे कि भीषण गर्मी के बीच विद्युत ट्रांसफार्मर के पास लगे कूड़े-कचरे के ढेर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया है।