चिनिया: बरसात में ग्रामीणों को राहत: युवा समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने निजी खर्च से दुरुस्त कराईं जर्जर सड़कें
Chinia, Garhwa | Jul 3, 2026 चिनिया प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डोल के युवा समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता उर्फ बाराती ने शुक्रवार को सामाजिक जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए बरसात के मौसम में दलदल में तब्दील होने वाली गांव की जर्जर सड़कों की अपने निजी खर्च से मरम्मत कराई। बताते चले की हर वर्ष बारिश के दौरान पंचायत की कई सड़कें कीचड़ और दलदल में बदल जाती थीं, जिससे