धरियावद: वीर हनुमान जी मंदिर मूंगाणा के दानपात्र में चोरी, श्रद्धालुओं में बढ़ा रोष
मूंगाणा क्षेत्र के पसलीटांडा स्थित प्राचीन वीर हनुमानजी मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा दानपात्र (गल्ला) तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को अज्ञात बदमाश मंदिर परिसर में घुस गए और वहां रखे लोहे के दानपात्र को उखाड़कर अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि चोर दानपात्र को मंदिर से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में ले गए।