बिंदकी: जनता गांव मोड़ के समीप बिजली के शार्ट सर्किट से जल निगम के स्टोर में लगी आग, कई लाख रुपए की संपत्ति और फसल भी जली
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जनता गांव मोड़ के समीप शनिवार की सुबह 10 बजे हाई टेंशन लाइन के ट्रांसफार्मर में बिजली के शार्ट सर्किट से जल निगम के स्टोर में आग लग गई। जिससे जल निगम के कई लाख रुपए के प्लास्टिक के पाइप जलकर खाक हो गए। आग लगने से जनता गांव निवासी विकास अवस्थी की एक बीघा गेहूं की फसल भी जल गई। फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया।