अनूपपुर: नेशनल हाईवे 43 पर कोतमा के जंगल चौकी के पास हादसा, हाईवा पलटा, चालक बाल-बाल बचा!
नेशनल हाईवे 43 पर एक बड़ा हादसा टल गया जब कोतमा से गुजरते समय जंगल चौकी के पास एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि चालक की जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा की गति काफी तेज थी और मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया।