जांजगीर: शराबी दूल्हे को ठुकराने वाली मुस्कान को मिली नई जिम्मेदारी, बनीं परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर
आज मंगलवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार कोसमंदा गांव की मुस्कान प्रधान, जिन्होंने शराब के नशे में पहुंचे दूल्हे से शादी करने से इनकार कर पूरे प्रदेश में मिसाल पेश की थी, अब परिवार परामर्श केंद्र में नई जिम्मेदारी निभाएंगी। पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के निर्देश पर उन्हें परिवार परामर्श केंद्र का परामर्शदात्री सदस्य नियुक्त किया गया है।